हालात

उत्तर प्रदेश में धरी रह गई सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, पंचायत चुनाव काउंटिंग में जमकर उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

खास बात ये है कि इस प्रकार की स्थिति तब देखने को मिली है, जब सुप्रीम कोर्ट को राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश में रविवार को पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच कई जिलों में मतगणना केंद्रों पर सामाजिक दूरी सहित कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किए गए नियमों की धज्जियां उड़ती देखी गई। यह उल्लंघन तब देखे गए हैं, जब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया था कि मतगणना में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

लेकिन मतगणना केंद्रों के आसपास सामाजिक दूरी के उल्लंघन के अलावा बिना मास्क के भी काफी लोग देखे गए। खास बात ये है कि इस प्रकार की स्थिति तब देखने को मिली है, जब सुप्रीम कोर्ट को राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

राज्य में रविवार की सुबह जैसे ही पंचायत चुनावों की गिनती शुरू हुई, उसी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल ध्वस्त होते नजर आए। कई जगहों पर सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने पर पुलिस के साथ झड़पें भी देखी गईं। सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिसमें प्रदेश में मतगणना केंद्रों पर कोविड के मानदंडों की धज्जियां उड़ते हुए साफ तौर पर देखी जा सकती है।

मतगणना के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को मतगणना के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस बीच कानपुर में 14 एजेंट घाटमपुर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि रामपुर में 17 एजेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं हमीरपुर में दो एजेंट, बलरामपुर में आठ और हाथरस में चार एजेंट कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी को मतगणना केंद्र से हटा दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे