हालात

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें किसे मिली कैबिनेट में जगह?

मंत्री पद की शपथ लेने वाले सात विधायकों में डॉ. धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के नाम शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के करीब 28 दिन बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Published: 08 Jan 2023, 11:10 AM IST

मंत्री पद की शपथ लेने वाले सात विधायकों में डॉ. धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के नाम शामिल हैं। इसके बाद अब विभागों का बंटवारा होगा।

Published: 08 Jan 2023, 11:10 AM IST

हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के बाद कहा, “मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायकों ने कार्य को सुचारू रूप से चलाया। जो उंगली उठाते थे उनके पास कहने को कुछ नहीं था इसलिए उंगली उठाते थे। आज हमने ईमानदार स्वच्छ छवि के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। जल्द ही मंत्रिमंडल का और विस्तार होगा।”

Published: 08 Jan 2023, 11:10 AM IST

इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

Published: 08 Jan 2023, 11:10 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Jan 2023, 11:10 AM IST