हालात

सुप्रीम कोर्ट का मोदी सरकार से सवाल, सिर्फ पटाखा फैक्ट्रियों पर बैन क्यों, गाड़ियों से भी होता है प्रदूषण

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों से होने वाले प्रदूषण संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पटाखे ही प्रदूषण का एकमात्र कारण नहीं हैं। कार और ऑटोमोबाइल्स कहीं अधिक मात्रा में वातावरण को प्रदूषित करते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर मोदी सरकार से कई सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर सभी लोग पटाखों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन हमें नहीं लगता कि सबसे ज्यादा प्रदूषण पटाखों के कारण हो रहा है। पटाखों से ज्यादा प्रदूषण तो गाड़ियों से निकल रहा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 3 अप्रैल की तय की गई है।

कोर्ट ने मोदी सरकार से पटाखों और ऑटोमोबाइल्स से होने वाले प्रदूषण पर एक तुलनात्मक अध्ययन कर रिपोर्ट देने को कहा है। इस दौरान कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से सवाल किए कि- पटाखों की फैक्ट्री में काम करने वाले बेरोजगार लोगों के अधिकारों का क्या? हम उन्हें भूखा नहीं छोड़ सकते। हम नहीं चाहते कि बेरोजगारी बढ़े। अगर व्यवसाय कानूनी है और विधिवत लाइसेंस है तो आप इसे कैसे रोक सकते हैं?”

बता दें कि पिछले साल दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाने से इनकार करते हुए कुछ प्रतिबंध लगाए थे। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पटाखों को केवल लाइसेंस पाए ट्रेडर्स ही बेच सकते हैं। वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए देशभर में पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी