हालात

असम की 'पुश बैक' नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, गुवाहाटी हाईकोर्ट जाने का निर्देश

याचिका में दावा किया गया है कि असम सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के लोगों को विदेशी नागरिक करार देकर हिरासत में ले रही है और उन्हें बांग्लादेश सीमा के पार भेज रही है। याचिका में कहा गया है कि ये उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

असम की 'पुश बैक' नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, गुवाहाटी हाईकोर्ट जाने का निर्देश
असम की 'पुश बैक' नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, गुवाहाटी हाईकोर्ट जाने का निर्देश फोटोः सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की 'पुश बैक' नीति के तहत 69 लोगों को बांग्लादेश वापस भेजे जाने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गुवाहाटी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। यह याचिका ऑल बीटीसी माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने दायर की थी, जिसमें असम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Published: undefined

याचिका में दावा किया गया है कि असम सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के लोगों को विदेशी नागरिक मानकर हिरासत में ले रही है और उन्हें बांग्लादेश सीमा के पार भेज रही है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले गरीब और वंचित भारतीय नागरिकों को बिना किसी जांच या सुनवाई के जबरन हिरासत में लिया जा रहा है।

Published: undefined

याचिका में कहा गया है कि कई बार भारतीय नागरिकों को भी गलती से विदेशी समझकर सीमा पार भेजा जा रहा है, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि सरकार को निर्देश दिए जाएं कि किसी को विदेशी नागरिक घोषित करने से पहले फॉरेन ट्रिब्यूनल द्वारा उचित सुनवाई की जाए। साथ ही, अपील का मौका देने और विदेश मंत्रालय से नागरिकता की पुष्टि होने तक किसी को भी सीमा पार न भेजा जाए।

Published: undefined

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि असम सरकार की 'पुश बैक' नीति के तहत की जा रही कार्रवाई पारदर्शी नहीं हैं और इससे कई निर्दोष लोग प्रभावित हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गुवाहाटी हाईकोर्ट में ले जाने का निर्देश देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता वहां अपनी बात रख सकते हैं। कोर्ट ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से मना कर दिया, जिससे याचिकाकर्ताओं को अब हाईकोर्ट में अपनी मांगें उठानी होंगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, मुंबई में बारिश का कहर, अबतक 13 लोगों की मौत

  • ,
  • मध्य प्रदेशः इमारत बनी नहीं, फिर भी होती रहीं नियुक्तियां और तबादले, चर्चा में इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल'

  • ,
  • सुप्रिया सुले का बीजेपी पर हमला, 'विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से हो रहा खिलवाड़, मुंबई का हाल खराब'

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया', कांग्रेस ने प्रधान का फिर मांगा इस्तीफा, रखी ये तीन मांगें

  • ,
  • 'इजराइल की कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री की ‘पत्थर जैसी चुप्पी’ अस्वीकार्य है', जयराम रमेश ने मोदी को जमकर घेरा