
उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड्स को कानून के विपरीत पाते हुए इसे रद्द कर दिया है। इस निर्णय के पश्चात, भारत के प्रमुख पूर्व चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने कहा कि पिछले 5 से 7 वर्षों में यह उच्चतम न्यायालय का सबसे महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला है।
पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला जनतंत्र के लिए एक महान अनुग्रह है। हम सभी लंबे समय से इस मुद्दे पर चिंतित थे। उन्होंने बताया कि जो लोग लोकतंत्र को महत्व देते हैं, वे इसके खिलाफ थे। मैंने स्वयं अनेक लेख लिखे हैं और कई दफा इस पर चर्चा की है। जिस समस्या को हमने उठाया था, उसका समाधान इस फैसले में किया गया है।
Published: undefined
चुनावी बॉन्ड के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट ले जाने वाली याचिकाकर्ता डॉ. जया ठाकुर का कहना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम हमें दान के पैसे के बारे में पूछने का अधिकार देता है। यदि इसका खुलासा नहीं किया जाता है तो यह निश्चित रूप से उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह है फैसला हमारे लिए बड़ी जीत है। चुनावी बॉन्ड रद्द करने की हमारी मांग आज पूरी हो गई है।
Published: undefined
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के सांसद विवेक तन्खा का मत है कि इस फैसले की देश में सख्त आवश्यकता थी। उनके अनुसार, यह एक ऐसी रणनीति थी जो लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास थी और यह सिर्फ एक विशेष सरकार के हित में थी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शिव सेना (यूबीटी) का कहना है कि चुनावी बॉन्ड योजना के तहत यह छिपाया जाता था कि राजनीतिक दलों और सरकार को कहां से फंड मिल रहा है, लेकिन आज से चुनाव आयोग को सबकुछ बताना होगा। यह बहुत बड़ा फैसला है।
Published: undefined
इस फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की काफ़ी प्रचारित-प्रसारित चुनावी बॉन्ड योजना को संसद द्वारा पारित कानूनों के साथ-साथ भारत के संविधान का भी उल्लंघन माना है। चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिए जाने का फ़ैसला स्वागत योग्य है। यह नोटों पर वोट की शक्ति को मजबूत करेगा। इस फ़ैसले की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। सरकार 'चंदादाताओं' को विशेष तरह के अधिकार और छूट दे रही है, जबकि 'अन्नदाताओं' के साथ अन्याय पर अन्याय करती जा रही है।
Published: undefined
जयराम रमेश ने कहा कि हमें यह भी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस बात पर भी ध्यान देगा कि चुनाव आयोग लगातार वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से मिलने से इनकार कर रहा है। यदि मतदान प्रक्रिया में सब कुछ पारदर्शी और साफ़ है तो फिर समय न देने की ज़िद क्यों।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined