हालात

राजनाथ के 'पीओके' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत ने घेरा, पूछा- पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है भारत?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा गया था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, लेकिन एशिया कप में हम दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बल्ले को बंदूक के तौर पर दिखा रहे हैं, फिर भी हम खेल रहे हैं?

राजनाथ के 'पीओके' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत ने घेरा, पूछा- पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है भारत?
राजनाथ के 'पीओके' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत ने घेरा, पूछा- पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है भारत? फोटोः IANS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओके वाले बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने राजनाथ के बयान पर घेरते हुए सवाल किया है कि पाकिस्तान के साथ भारत क्यों क्रिकेट मैच खेल रहा है? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दावा किया था कि वहां भारत समर्थन के नारे गूंज रहे हैं और एक दिन पीओके खुद भारत का हिस्सा बन जाएगा।

राजनाथ सिंह के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि सरकार किस बात का इंतजार कर रही है। उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने और पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादास्पद जश्न का हवाला देते हुए सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किस बात का इंतजार किया जा रहा है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा गया था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, लेकिन एशिया कप में हम दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बल्ले को बंदूक के तौर पर दिखा रहे हैं, फिर भी हम खेल रहे हैं? उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजड़ गया। उन्होंने मांग की थी कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेला जाए, लेकिन क्रिकेट नहीं रुका। पीओके पर राजनाथ सिंह जो कह रहे हैं, क्या वे एशिया कप के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं?

जीएसटी 2.0 सुधारों के लागू होने पर सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसे कह सकते हैं कि बचत उत्सव मनाएं? 8 साल तक जनता को परेशान किया, अब स्लैब में कटौती कर कहते हैं कि उत्सव मनाओ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले जीएसटी के तहत ऊंची दरें लागू की, जिससे जनता त्रस्त थी। अब दरें कम कर 'बचत उत्सव' मनाने को कह रहे हैं और धन्यवाद की उम्मीद कर रहे हैं। भारत की जनता ऐसा नहीं करेगी।

पीएम मोदी के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को ऐसा लगता है कि देश में विकास कार्य 2014 में बीजेपी की सरकार आने के बाद ही हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस ने राज्यों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्तमान की सरकार इसे मानने से इंकार करती है। सरकार को लगता है कि देश में विकास कार्य की शुरुआत तो मोदी सरकार के आने के बाद ही हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला