
आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऑस्ट्रेलिया में सूर्य ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
यह सूर्य ग्रहण बहुत ही खास है क्योंकि एक साथ आपको आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य देखने को मिलेगा। इस कारण से इस हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। यह ग्रहण एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होगा फिर समय के साथ यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाएगा और अंत में दोबारा से कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देने लगेगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। ये सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।
शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय कुछ कामों को करने की मनाही होती है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य कने की मनाही होती है। इसके साथ ही बिना किसी जरूरी काम के यात्रा करने से बचें। इसके साथ ही गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Apr 2023, 8:41 AM IST