हालात

सुशांत केस: संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था सबसे ऊपर, यहां हमेशा सत्य-न्याय की होती है जीत

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए और मुंबई पुलिस को इस मामले में अब तक एकत्र किए गए सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंपने को कहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को सौंपे दिया है। बीजेपी के नेता मुंबई पुलिस पर मामले की जांच सही से नहीं करने के आरोप लगा रहे थे। जिस पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि अभी तक जो मुझे जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुंबई पुलिस ने जांच को सही से किया है और मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता (बीजेपी नेता) बदनाम कर रहे हैं तो यह सही नहीं है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून की व्यवस्था सबसे उपर है। यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां कानून से उपर कोई नहीं है। हमारे राज्य परपंरा है कि सबको न्याय मिले। जो आरोप लगाए गए हैं, वह सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। कानून के जानकार या मुंबई पुलिस के कमिश्नर इस पर बात करेंगे।

बीजेपी की ओर से गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। सोच समझकर लोगों को टिप्पणी करनी चाहिए। हमारे राज्य का शासन-प्रशासन इस देश के सर्वोच्च पर है। सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है। पूरा जजमेंट मिलने के बाद सरकार की ओर से आगे का कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए और मुंबई पुलिस को इस मामले में अब तक एकत्र किए गए सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंपने को कहा है। न्यायाधीश हृषिकेश रॉय ने कहा कि सीबीआई न सिर्फ पटना में दर्ज एफआईआर की जांच करेगी, बल्कि मामले से जुड़े सभी अन्य एफआईआर की जांच करने के लिए सक्षम होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिह राजपूत की मौत के संबंध में सिर्फ एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है, इसके अलावा उनके पास जांच की सीमित शक्तियां हैं, जबकि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला एक पूर्ण प्राथमिकी है, जिसे पहले ही सीबीआई को भेजा जा चुका है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद