हालात

सुशांत केस: NCB को ‘ड्रग्स कनेक्शन’ मामले में मिले अहम सुराग, कई फिल्मी सितारों पर कसेगा शिकंजा?

एनसीबी के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि अब्बास लखानी और करण अरोड़ा से पूछताछ के दौरान ब्यूरो द्वारा एकत्रित किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला है कि प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को न केवल गांजा (मारिजुआना) या कलियों (बड्स) की आपूर्ति की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन सिर्फ बड़ी समस्या की एक छोटी सी झलक (टिप ऑफ द आइसबर्ग) मात्र है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की मौत के मामले में 'ड्रग एंगल' की जांच कर रही है। एनसीबी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में कई बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले अब्बास लखानी और करण अरोड़ा से पूछताछ के बाद अहम सुराग जुटाए गए हैं।

एनसीबी को मिली लीड के आधार पर वह मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य प्रमुख महानगरों में शामिल कार्टल्स पर एक राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू करेगा। बड़े ड्रग सिंडिकेट्स और कार्टल्स का पता लगाने के लिए पूरे ऑपरेशन की निगरानी 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना द्वारा की जा रही है, जिन्होंने पिछले साल कोलंबिया से संचालित भारत के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय कोकीन सिंडिकेट में से एक का भंडाभोड़ किया था।

एनसीबी के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि अब्बास लखानी और करण अरोड़ा से पूछताछ के दौरान ब्यूरो द्वारा एकत्रित किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला है कि प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को न केवल गांजा (मारिजुआना) या कलियों (बड्स) की आपूर्ति की गई थी, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाला कोकीन भी फिल्म उद्योग में धकेला जा रहा था।

एनसीबी अधिकारी इस मामले के संबंध में और अधिक साक्ष्य जुटा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: ड्रग कार्टेल्स, हवाला ऑपरेटरों और प्रमुख पेडलर्स के खिलाफ एक 'राष्ट्रव्यापी समन्वित कार्रवाई' होगी, जो फिल्म उद्योग में कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियों को मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट्स के आधार पर एनसीबी ने बड्स की आपूर्ति के संबंध में जैद विलात्रा नामक बांद्रा के एक भोजनालय के मालिक को भी दबोचा है। जैद, अब्बास और करण के बीच की कड़ी बाद में स्थापित हुई। एक अन्य संदिग्ध बासित परिहार से पूछताछ में भी एनसीबी को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच में अब तक पता चला है कि बड्स की आपूर्ति के अलावा, मुंबई में सक्रिय कुछ कोकीन कार्टेल विभिन्न फिल्मस्टारों को उच्च गुणवत्ता वाले ड्रग्स की आपूर्ति भी कर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'लोकतंत्र की उड़ाई जा रही धज्जियों के खिलाफ रैली', राहुल बोले- दूसरे राज्यों से दिल्ली आ रहे लोगों को रोका जा रहा

  • ,
  • विनेश फोगाट को राहत, WFI को दो हफ्ते में नोटिसों पर फैसला लेने का दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

  • ,
  • न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा ODI सीरीज से बाहर, सिराज और नीतीश रेड्डी को लेकर भी बड़ी खबर

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी में 3,700 रुपये से ज्यादा की गिरावट

  • ,
  • IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर के साथ यह विस्फोटक बल्लेबाज टीम से बाहर