
सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कर रही है। मुंबई में सीबीआई की टीम मौजूद है। हर रोज इस केस से जुड़े लोगों से पूछताछ हो रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अब एनसीबी ने केस दर्ज किया है। रिया का ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था। मामले में ड्रग्स के एंगल की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच करेगा। रिया, शोविक, जया साहा और श्रुति मोदी के खिलाफ एनसीबी जांच करेगी। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Published: 27 Aug 2020, 9:03 AM IST
रिया के खिलाफ एनसीबी द्वारा केस दर्ज करने से पहले यह दावा किया गया था कि रिया की 'ड्रग्स चैट’ सामने आई है। खबरों में कहा गया है कि 17 अप्रैल को रिया को मिरांडा सुशी नाम के व्यक्ति ने मैसेज में लिखा, “हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है। क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है।”
खबरों के मुताबिक, रिया ने 25 नवंबर 2019 को जया शाह को मैसेज में लिखा, “कॉफी, चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो। किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा।”
Published: 27 Aug 2020, 9:03 AM IST
खबरों में यह भी कहा गया है कि ईडी ने सीबीआई के साथ कई ऐसे सूबत साझा किए हैं, जिसमें रिया के ड्रग्स इस्तेमाल करने और ड्रग्स के धंधे में शामिल होने की बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और ड्रग्स की डीलर के बीच संपर्क की करने बातें भी सामने आई हैं। हालाकि इन सभी बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Published: 27 Aug 2020, 9:03 AM IST
खबरों के अनुसार, ईडी ने एनसीबी को चिट्टी लिखी है और कहा है कि सुशांत से जुड़े कुछ लोग ड्रग्स लेते थे। पत्र में कहा गया कि कुछ लोगों का ड्रग्स डीलर से संपर्क भी था, ऐसे में बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इसकी जांच शुरू करने की तैयारी में है। वहीं, रिया के ड्रग्स कनेक्शन सामने आ के बाद इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहार था कि यह अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
Published: 27 Aug 2020, 9:03 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Aug 2020, 9:03 AM IST