हालात

तेजस्वी के अंतरधार्मिक शादी के समर्थन में आए BJP के मोदी, कहा- 'बड़ा काम किया, हिम्मत दिखाई'

सुशील मोदी ने तेजस्वी को अंतरधार्मिक विवाह करने को लेकर बधाई दी और कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा और अच्छा काम किया है। उन्होंने एक मानक बनाया है। सुशील मोदी ने कहा कि मैंने भी अंतरधार्मिक विवाह किया था। ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और तेजस्वी यादव के अंतरधार्मिक शादी करने से भले ही उनके मामा साधु यादव नाराज हों और आपे से बाहर हो रहे हों, लेकिन अब तेजस्वी को बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का साथ मिला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने अंतरधार्मिक विवाह कर बड़ा और अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत दिखाई है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान तेजस्वी की शादी से जुड़े प्रश्न पर बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव को अंतरधार्मिक विवाह करने को लेकर बधाई दी। सुशील मोदी ने कहा, "उन्होंने बहुत बड़ा और अच्छा काम किया है। तेजस्वी ने हिम्मत दिखाई है। उन्होंने एक मानक बनाया, जिसका आरजेडी के दूसरे लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए।"

सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा कि मैंने भी अंतरधार्मिक विवाह किया था। मोदी ने कहा कि ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बिहार सरकार भी अन्तरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार प्रोत्साहन राशि देती है और अगर तेजस्वी यादव या कोई भी ऐसा करेगा और आवेदन देगा तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

इस दौरान मोदी से जब तेजस्वी के बहूभोज में जाने को लेकर एक सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर मुझे उस भोज का न्यौता मिलता है तो जरूर जाऊंगा। लालू प्रसाद मेरे बेटे की शादी में भी आए थे। इस दौरान हालांकि सुशील मोदी ने तेजस्वी के मामा साधु यादव की नाराजगी से जुड़े किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान का ऐलान किया, 15 अगस्त से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष ने FCRA विधेयक वापस लेने की मांग की, प्रियंका गांधी बोली- FCRA बिल वापस लिया जाना चाहिए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान संघर्ष रुकवाने तेहरान पहुंचे पाक मंत्री और ब्रिटेन में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार

  • ,
  • उत्तराखंड की बेटी ने CM धामी के सामने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल! कांग्रेस बोली- युवाओं के सपनों को रौंद रही है BJP

  • ,
  • झारखंडः कांग्रेस के मंत्री बोले- बीजेपी ने छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव की साजिश रची, मंशा सफल नहीं होने देंगे