हालात

आतंकी साजिश हुई नाकाम! श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में एक संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की 52 आरआर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बारामुला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद प्रशासन ने यातायात को रोक दिया है। संदिग्ध वस्तु की एजेंसियां जांच कर रही हैं। खबरों की मानें तो यह आईईडी हो सकती है। वाहनों की आवाजाही बंद होने से लंबी कतारें लग गई हैं।

एक हिंदी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में एक संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की 52 आरआर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।

आईईडी होने की आशंका के बाद इलाके में यातायात को रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ता संदिग्ध बॉक्स की जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर और बम निरोधक दस्ते के मौके पर जांच करने के कारण यातायात रोका गया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग