
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है। शुभेंदु भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान किया शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता होंगे और राज्य में पहले बीजेपी सीएम बनेंगे। ऐसे में अधिकारी का बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।
Published: undefined
भवानीपुर विधानसभा जैसी हॉट सीट से तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था। बीजेपी के मुताबिक, शुभेंदु 9 मई, यानी रवींद्र जयंती के मौके पर ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
Published: undefined
इस बीच, ममता बनर्जी अब आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बन गई हैं। यह स्थिति तब बनी जब राज्यपाल आर.एन. रवि ने गुरुवार रात राज्य विधानसभा को भंग करने की घोषणा की। इसका यह भी अर्थ है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली राज्य कैबिनेट भी स्वतः ही समाप्त हो गई है।
Published: undefined
चुनावी नतीजे के बाद 5 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तत्कालीन सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि चुनाव नतीजे असल जनमत को नहीं दर्शाते हैं। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया कि वह न तो पूरे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार स्वीकार कर रही हैं और न ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी हार। ममता बनर्जी 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज थीं। वह तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रहीं।
Published: undefined
इससे पहले 4 मई को मतगणना में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। बीजेपी ने 293 में से 207 सीट हासिल की, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई है। बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीट चाहिए थीं, लेकिन बीजेपी ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा भी पार कर लिया। वहीं, एक सीट फाल्टा पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को नतीजे आएंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined