
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच का तनाव अब खुलकर सड़कों पर आता दिख रहा है। लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव पटना में अपने ही पिता के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के एजेंट उन्हें उनके पिता से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे सिर्फ पिता से मिलने आए हैं और उन्हें आरजेडी से कोई मतलब नहीं है।
हालांकि कुछ देर बाद तेज प्रताप की मुलाकात उनके पिता और आरजेडी मुखिया लालू यादव से हुई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए