हालात

तमिलनाडु : महिला मित्र के चुंबन लेने की वजह से सिपाही निलंबित, पूरी खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

कोयंबटूर शहर में सशस्त्र रिजर्व पुलिस से जुड़े एक कांस्टेबल को शहर के एक पार्क में एक महिला ने चुंबन ले लिया। इस दृश्य का वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोयंबटूर शहर में सशस्त्र रिजर्व पुलिस से जुड़े एक कांस्टेबल को शहर के एक पार्क में एक महिला ने चुंबन ले लिया। इस दृश्य का वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। घटना के समय पुलिस कांस्टेबल वर्दी में था। चुंबन दृश्य को कुछ युवकों ने रिकॉर्ड कर लिया और कोयंबटूर शहर पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद विभाग ने शनिवार को उन्हें निलंबित कर दिया।

पुलिसकर्मी वी. बालाजी (29) कोयंबटूर शहर में सशस्त्र रिजर्व पुलिस में ग्रेड-1 पुलिस कांस्टेबल है। वह कुड्डालोर का मूल निवासी है और 2017 में पुलिस सेवा में शामिल हुआ था। पुलिस की वर्दी में बालाजी शुक्रवार शाम शहर के वलंकुलम बांध पार्क में एक महिला से बातें कर रहा था, तभी अचानक महिला ने उसका चुंबन ले लिया।

पार्क में मौजूद युवाओं के एक समूह ने पुलिस वाले के अंतरंग दृश्य को रिकॉर्ड किया और उसे कोयंबटूर पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। वीडियो भी वायरल हो गया और बालाजी को कोयंबटूर के पुलिस उपायुक्त (सिटी आम्र्ड रिजर्व) मुरलीधरन ने शनिवार को निलंबित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बालाजी ने दूसरे धर्म की महिला से शादी की है और वह कोयंबटूर के पुलिस क्वार्टर में रह रहा है। उसने अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार से दोस्ती की और बाद में उसे एक पार्क में ले गया, जहां यह घटना हुई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध