हालात

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए द्रमुक ने 21 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, घोषणापत्र भी किया जारी

द्रमुक ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें राज्यपालों की नियुक्ति और अनुच्छेद 356 को समाप्त करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 19 अप्रैल को वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और एम. के. कनिमोई, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को पुन: उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने राज्य की शेष 18 सीटें कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके सहित अन्य सहयोगियों को आवंटित की हैं।

द्रमुक ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें राज्यपालों की नियुक्ति और अनुच्छेद 356 को समाप्त करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।

तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी ने जिन 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें से 11 नए चेहरे हैं। दक्षिण चेन्नई के मौजूदा सांसद तमिझाची थंगापांडियन सहित तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है।

द्रमुक ने दयानिधि मारन, एस. जगतरक्षकन, कलानिधि वीरास्वामी, कथिर आनंद और सी.एन. अन्नादुरै को पुन: उम्मीदवार बनाया है।

द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में राज्यपालों की नियुक्ति पर राज्यों से परामर्श लेने के लिए कदम उठाने, अनुच्छेद 356 को खत्म करने (जो केंद्र को राज्य सरकार को बर्खास्त करने की अनुमति देता है) और पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग बढ़ेगा आगे? लंबित नोटिस पर चर्चा तेज, विपक्ष के 9 गंभीर आरोपों पर एक्शन की मांग