हालात

तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया, रविवार सुबह 10 बजे लेंगे शपथ

लोकभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है।

तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया, रविवार सुबह 10 बजे लेंगे शपथ
तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया, रविवार सुबह 10 बजे लेंगे शपथ फोटोः PTI

तमिलनाडु चुनाव को नतीजों के बाद कई दिनों से सरकार गठन पर जारी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार शाम को टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार गठन के लिए औपचारिक निमंत्रण दे दिया। लोकभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है।

Published: undefined

इससे पहले शनिवार को पहले वीसीके और उसके बाद आईयूएमएल द्वारा टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा के बाद अभिनेता से राजनेता बने विजय ने बहुमत का जरूरी आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद विजय ने लोक भवन में राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें पार्टियों के उन पत्रों को सौंपा जिनमें बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की गई थी।

Published: undefined

टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के राज्य सचिव पी. षणमुगम सहित सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। टीवीके के संस्थापक विजय ने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करने का आग्रह किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

Published: undefined

गौरतलब है कि वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पास दो-दो सीट हैं। वहीं कांग्रेस के पांच और सीपीआई और सीपीएम के दो-दो सदस्यों के समर्थन को मिलाकर 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पास 120 से अधिक सदस्यों का समर्थन हो गया है, जिससे विजय की ताजपोशी का रास्ता साफ हुआ।

इसे भी पढ़ेंः तमिलनाडु: VCK के बाद IUML ने भी विजय को समर्थन दिया, TVK ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, अब राज्यपाल पर निगाहें

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined