हालात

तमिलनाडुः ऊटी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 6 महिलाओं समेत 7 मजदूरों की मौत, मलबे से 7 श्रमिक बचाए गए

घटनास्थल पर निर्माण श्रमिकों ने बताया कि वे एक लटकती चट्टान के नीचे एक रिटेनिंग दीवार का निर्माण कर रहे थे, जो निर्माण स्थल से लगभग 25 फीट ऊपर थी। उनके अनुसार, चट्टान पर एक सार्वजनिक शौचालय का ढांचा, चट्टान के एक हिस्से के साथ श्रमिकों के ऊपर ढह गया।

ऊटी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 6 महिलाओं समेत 7 मजदूरों की मौत
ऊटी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 6 महिलाओं समेत 7 मजदूरों की मौत फोटोः सोशल मीडिया

तमिलनाडु के उधगमंडलम (ऊटी) में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत के पास एक दीवार ढहने से उसके मलबे में 15 मजदूर फंस गए, जिसमें से सात को बचा लिया गया है। हालांकि इस हादसे में 6 महिलाओं समेत 7 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक मजदूर के अभी भी मलबे में फंसे होने की खबर है।

Published: undefined

यह हादसा आज सुबह उधगमंडलम (ऊटी) में गांधी नगर के लवडेल इलाके में हुआ है। मलबे में फंसे मजदूर को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव सेवा के कर्मियों के साथ स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Published: undefined

घटनास्थल पर निर्माण श्रमिकों ने पत्रकारों को बताया कि वे एक लटकती चट्टान के नीचे एक रिटेनिंग दीवार का निर्माण कर रहे थे, जो निर्माण स्थल से लगभग 25 फीट ऊपर थी। उनके अनुसार, चट्टान पर एक सार्वजनिक शौचालय का ढांचा, चट्टान के एक हिस्से के साथ श्रमिकों के ऊपर ढह गया।

Published: undefined

घटना के मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-पानन में स्थानीय लोगों ने मलबे से मजदूरों को बचाने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को खबर दी गई, जिसके बाद पुलिस और कई टीमों ने पहुंचकर दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया। महिलाओं समेत अंदर फंसे बाकी श्रमिकों को बचाने के लिए अर्थ मूवर्स और क्रेन की भी सेवा ली गई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...