
पंजाब से हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राज्य की सीमा से सटे जिले तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर अटैक हुआ है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे पुलिस स्टेशन बिल्डिंग पर रॉकेट लॉन्चर अटैक किया गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए