हालात

इनकम टैक्स छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी खामोशी, ट्वीट कर कहा- 'इतनी सस्ती नहीं हूं'

फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने उनके घर पर पड़े इनकम टैक्स छापे को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने उन खबरों पर सफाई दी है जो मीडिया में आ रही थीं। साथ ही कहा है कि वे 'इतनी सस्ती नहीं हैं'।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images Hindustan Times

फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल में उनके घर पर पड़े इनकम टैक्स छापों को लेकर एक साथ तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, "तीन दिन तक मेरे घर पर मुख्यत: 3 चीज़ों की तलाश होती रही। पहली तो यह कि पैरिस में मेरा कोई बंग्ला है। जाहिर है गर्मी की छुट्टियां आ रही हैं तो इसकी तलाश तो होनी ही थी।"

उन्होंने आगे लिखा है कि, "दूसरी जिस चीज की तलाश की गई वह थी 5 करोड़ की एक रसीद की, ताकि उसे मैं उसे आने वाले वक्त के लिए फ्रेम कराके रख सकूं, क्योंकि मैं ऐसे पैसे को पहले ठुकरा चुकी हूं।"

इसके अलावा तापसी ने लिखा है कि, "इसके अलावा मेरी याददाश्त की भी खोज हो रही थी जिसमें हमारे आरदरणीय वित्त मंत्री के मुताबिक मेरे घर पर 2013 में भी एक छापा पड़ा था।"

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है, "मैं अब इतनी सस्ती नहीं हूं..."

Published: undefined

अपने ट्वीट के अंत में तापसी ने जो लिखा है, "अब इतनी सस्ती नहीं हूं..." इसे तापसी द्वारा कंगना रनौत के उसे ट्वीट का जवाब माना जा रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व में तापसी को सस्ती अभिनेत्री कहा था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined