हालात

शिक्षक दिवस: शिक्षकों के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल 

गूगल ने एनिमेटेड डूडल बनाकर टीचर्स डे को सेलिब्रेट किया है। अपने डूडल में गूगल के जी को ग्लोब के शेप में बनाया है जो घूमकर एक शिक्षक का रूप ले लेता है, और फिर उसमें से कुछ बुलबुले निकलते हैं जो मैथ्स से लेकर केमिस्ट्री, स्पोर्ट्स और म्यूजिक को दर्शाते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  शिक्षकों के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

आज यानि 5 सितंबर को पूरे देश में टीचर्स डे मनाया जा रहा है। गूगल ने बुधवार को एनिमेटेड डूडल के जरिए दुनियाभर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी है। डूडल में घूमते हुए ग्लोब को दिखाया गया है, यह घूमने के बाद रुक जाता है और फिर चश्मा पहने किसी शिक्षक की तरह नजर आता है। इसके बाद इसमें से बुलबुले निकलते हैं, इन विषयों में रसायन, अंतरिक्ष विज्ञान, खेल इन सबको दर्शाया गया है।

भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। राधाकृषणन एक विद्वान और दार्शनिक होने के साथ-साथ एक महान शिक्षक भी थे। राधाकृष्णन जब राष्ट्रपति बने थे तो लोगों ने 5 सितंबर को राधाकृष्णन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया, लेकिन ये राधाकृष्णन जी को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस दिन को टीचर्स डे के तौर मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद से ही हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाने लगा। 1962 में पहली बार भारत में टीचर्स डे मनाया गया।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान और दार्शनिक होने के साथ-साथ एक महान शिक्षक भी थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई बड़े काम किए जिसकी वजह से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

हालांकि, यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व शिक्षक दिवस हर साल पांच अक्टूबर को मनाया जाता है।

राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को और उनका निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ था। उनके विधन के बाद 1984 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी