हालात

अमृतसर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन लैंडिंग ने बचाई यात्रियों की जान!

विस्तारा का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर वापस सुरक्षित लौट आया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

विस्तारा का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर वापस सुरक्षित लौट आया। इससे पहले कहा गया था कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन ने आईएएनएस को बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया।

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST

इस मामले में विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला था और यात्रियों की जान खतरे में न पड़ जाए, इसलिए पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया। आईजीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। अन्य विमान को तुरंत अमृतसर के लिए उड़ान भरने की व्यवस्था की गई।

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST

विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा, "17 फरवरी को दिल्ली से अमृतसर के लिए विस्तारा फ्लाइट यूके 697 में एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियाती कदम के रूप में, पायलटों ने वापस लौटने और आईजीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने का फैसला किया।"

प्रवक्ता ने आगे कहा, "यात्रियों को अमृतसर ले जाने के लिए तत्काल एक और विमान की व्यवस्था की गई, जिसने तकनीकी निरीक्षण के बाद दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद है। हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST

आईजीआई से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में 146 यात्री सवार थे। घरेलू उड़ान के लिए निर्धारित टर्मिनल नंबर 2 के रनवे नंबर 28 पर आपात स्थिति की घोषणा की गई थी। पायलट ने खराबी का पता लगाया और तुरंत हवाईअड्डा प्राधिकरण से संपर्क किया।

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST

जल्द ही, पुलिस और दमकल विभाग जैसी अन्य एजेंसियों को भी एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 10.15 बजे आपातकालीन लैंडिंग के संबंध में एक कॉल आया। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

दमकल विभाग के अनुसार, जैसे ही उन्हें फोन आया, दमकल की छह गाड़ियों को आईजीआई पहुंचाया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ।

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Feb 2022, 6:35 PM IST