हालात

बिहार में कोरोना कहर देख भावुक हुए तेजस्वी, बोले- इतना असहाय, असमर्थ कभी महसूस नहीं किया

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई रुचि ही नहीं है। नीतीश सरकार की आम लोगों की तकलीफ दूर करने की कोई मंशा नहीं है। सरकार बस विज्ञापन देकर और आंकड़ों को छिपाकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की फिराक में है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को भावुक हो गए और कहा कि खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने माना कि वे कोरोना मरीजों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना असहाय और असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया।

तेजस्वी ने इसी बहाने नीतीश सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने मंगलवार को एक बयान जारी कहा कि इतना असहाय, असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया। एक इंसान होने के नाते चाहकर भी मदद की गुहार लगा रहे लोगों और जरूरतमंदो की मदद नहीं कर पा रहा हूं।

तेजस्वी यादव ने स्थिति को बयां करते हुए लिखा, "अस्पतालों में फोन लगवाओ तो जवाब आता है, कुछ नहीं कर सकते सर, बेड नहीं है। इंजेक्शन नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है। कैसे मदद करें?" बिहार के 39 जिलों में से 10 जिलों में 5 से अधिक वेंटिलेटर तक नहीं है। कितनी शर्मनाक बात है कि बिहार के जिला मुख्यालयों में वेंटिलेटर ऑपरेटर तक नहीं हैं।

तेजस्वी ने कहा, "अधिकारियों को फोन लगवाओ तो फोन बजते रह जाता है। कोई उठाता नहीं है। अधिकारी या तो मुख्यमंत्री की भी सुन नहीं रहे या मुख्यमंत्री को व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई रुचि ही नहीं। कोई ऐसी समर्पित हेल्पलाइन नहीं है, जहां लोग फोन कर बेड, ऑक्सीजन या दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ले पाएं।" उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं लेकिन एक सीमा के बाद ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, अस्पतालों में बेड नहीं मिल पाते।

आरजेडी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने सर्वदलीय बैठक में सरकार को इस महामारी से निपटने के लिए 30 सकारात्मक सुझाव दिए थे पर एक पर भी अहंकारी सरकार ने अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की आम लोगों की तकलीफ दूर करने की कोई मंशा ही नहीं है। सरकार बस विज्ञापन देकर और आंकड़ों को कम कर आंखों में धूल झोंकने की फिराक में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका