हालात

INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से उत्साहित तेजस्वी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- NDA को जनता ने दिया करारा जवाब

तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP ने हमेशा ही नफरत की राजनीति की है। देश को बांटने का काम किया है। ऐसे सभी लोगों को देश की जनता ने करारा जवाब दिया है। जनता ने संविधान को बचाने के लिए यह मतदान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अपने नए तेवर के साथ प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही बीजेपी को भी यह आत्मचिंतन करने पर बाध्य कर दिया कि आखिर ऐसी क्या वजहे रही कि बीजेपी अकेले दम पर बहुमत नहीं ला पाई।

अपने इस प्रदर्शन से इंडिया गठबंधन उत्साहित नजर आ रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा, लेकिन इस बीच भारतीय राजनीति में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता लगातार उत्सावर्धक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को जनता की जीत बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "यह इंडिया गठबंधन की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। इस बार जनता ने रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दे पर मतदान किया है, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।"

इस दौरान उन्होंने BJP को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “BJP ने हमेशा ही नफरत की राजनीति की है। देश को बांटने का काम किया है। ऐसे सभी लोगों को देश की जनता ने करारा जवाब दिया है। जनता ने संविधान को बचाने के लिए यह मतदान किया है।“

उन्होंने आगे कहा, “हम फिलहाल यही कहेंगे कि अब जो भी सरकार आए, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में काम करे। मौजूदा स्थिति में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना बहुत जरूरी हो गया है।“

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम