
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 21 सालों से इन लोगों की सरकार है। केंद्र में उनकी सरकार है। फिर भी घुसपैठिए की बात कर रहे हैं। बिहार में अगर घुसपैठ हो रहा है तो यह रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, जो सरकार ने सही ढंग से नहीं निभाई।
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने जब बिहार में एसआईआर किया तो सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा में कहा कि बिहार में कहीं भी घुसपैठिए नहीं हैं। फिर जब-जब चुनाव आता है, तो ये लोग ऐसी बेकार की बातें करते हैं। आपस में लड़ाने का काम बीजेपी करती है। अब बंगाल में चुनाव है तो एक बार फिर घुसपैठिए का मुद्दा उठा रहे हैं।
Published: undefined
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार को वे अररिया पहुंचे और एसएसबी के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर जितने अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी अतिक्रमणों को इस अभियान के अंतर्गत ध्वस्त किया जाएगा और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर भेजने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है, ये केंद्र सरकार का संकल्प है। अब ये सिर्फ वादा नहीं है, हम जल्द ही ऐसा करने जा रहे हैं।
Published: undefined
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अमित शाह के इसी बयान पर निशाना साधा है। साथ ही तेजस्वी ने सीएजी की रिपोर्ट को लेकर कहा कि आवास योजना में 24 घंटे में आवास तैयार हो गया। सबसे बड़ा घोटाला खजाने की चोरी है। सदन में हमारे विधायकों ने भी चर्चा की, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि उम्मीदवार जो भी होगा, हम लोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined