
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद विक्षी पार्टी के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, "यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं।उनपर दबाव है।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा कि हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा। सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है? बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग परेशान हैं। इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है। यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।"
Published: undefined
वहीं बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर निशाना साधा है। तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना चुनावी वादा तोड़ा है और प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कब पलट जाएं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
Published: undefined
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और इसके बाद 14 दिन की अवधि के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य पद छोड़ना था।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined