
तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। इस चुनाव में करीब 2300 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
मतदान करने के बाद ऑस्कर विजेता संगीतकार, पद्मश्री एम.एम. कीरावनी ने कहा कि हर किसी को अपनी मतदान की ताकत का उपयोग करना चाहिए... यह दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं है।
गौरतलब है कि राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता 35,655 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में सीएम के चंद्रशेखर राव समेत 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए