हालात

तेलंगाना चुनाव: ओवैसी का ऐलान, 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी वर्तमान में अपने पास मौजूद सात सीटों के अलावा, राजेंद्र नगर और जुबली हिल्स पर भी चुनाव लड़ेगी। सभी नौ निर्वाचन क्षेत्र राज्य की राजधानी हैदराबाद में हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एआईएमआईएम 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी वर्तमान में अपने पास मौजूद सात सीटों के अलावा, राजेंद्र नगर और जुबली हिल्स पर भी चुनाव लड़ेगी। सभी नौ निर्वाचन क्षेत्र राज्य की राजधानी हैदराबाद में हैं।

पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों सैयद अहमद पाशा क़ादरी और मुमताज अहमद खान को हटाने का फैसला किया है। साल 2018 के चुनावों में क़ादरी याकूतपुरा और अहमद खान चारमीनार से चुने गए थे।

पार्टी ने याकूतपुरा से जफर हुसैन मेराज को मैदान में उतारने का फैसला किया है। पिछले चुनाव में वह नामपल्ली से चुने गए थे। हैदराबाद के पूर्व मेयर मीर जुल्फेकार अली चारमीनार से चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य पूर्व मेयर माजिद हुसैन नामपल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी के शीर्ष नेता और असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन ओवेसी चंद्रयान गुट्टा से फिर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह, एआईएमआईएम ने मलकपेट से अहमद बलाला, कारवां से कौसर मोहिउद्दीन को बरकरार रखा है।

पार्टी बहादुरपुरा, जुबली हिल्स और राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करेगी।

एआईएमआईएम का जुबली हिल्स से चुनाव लड़ने का निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को मैदान में उतारा है।

सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की मित्र पार्टी एआईएमआईएम ने 2018 में आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जुबली हिल्स से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसने 2014 में जुबली हिल्स से चुनाव लड़ा और इसके उम्मीदवार वी नवीन यादव उपविजेता रहे। राजेंद्र नगर में एआईएमआईएम 2009, 2014 और 2018 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी