हालात

ओबीसी आरक्षण पर तेलंगाना ने वादा पूरा कर रास्ता दिखाया, यही पूरे देश की जरूरत है: राहुल गांधी

तेलंगाना के सीएममु रेवंत रेड्डी ने सोमवार को शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी समुदाय के लिए 42 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने की घोषणा की। राहुल गांधी ने कहा कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह वाकई एक क्रांतिकारी कदम है।

राहुल गांधी बोले- ओबीसी आरक्षण पर तेलंगाना ने रास्ता दिखाया, यही पूरे देश की जरूरत है
राहुल गांधी बोले- ओबीसी आरक्षण पर तेलंगाना ने रास्ता दिखाया, यही पूरे देश की जरूरत है फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा को क्रांतिकारी कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के शासन वाले राज्य ने ओबीसी आरक्षण पर रास्ता दिखाया है और यही पूरे देश की जरूरत है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी समुदाय के लिए 42 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने की घोषणा की।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का वादा पूरा कर दिया है। राज्य में वैज्ञानिक तरीके से हुई जातिगत गिनती से मिली ओबीसी समुदाय की वास्तविक संख्या स्वीकार की गई और शिक्षा, रोजगार तथा राजनीति में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में 42 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित किया गया है।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह वाकई एक क्रांतिकारी कदम है जिसके द्वारा राज्य में आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की दीवार भी गिरा दी गई है। कांग्रेस नेता के अनुसार, जातिगत सर्वेक्षण के डेटा से हर समुदाय के सामाजिक और आर्थिक हालात का विश्लेषण कर ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी जिनसे सबकी बेहतरी सुनिश्चित हो।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने इसके लिए एक विशेषज्ञ समूह भी बनाया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं लगातार कह रहा हूं कि ‘एक्स-रे’ यानी जातिगत जनगणना से ही पिछड़े और वंचित समुदायों को उनका उचित हक़ मिल सकता है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘तेलंगाना ने रास्ता दिखा दिया है, यही पूरे देश की ज़रूरत है। भारत में जाति जनगणना होकर रहेगी, हम करवाकर रहेंगे।’’

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग