हालात

तेलंगानाः रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, सचिवालय में मंत्रियों के साथ की पहली कैबिनेट बैठक

सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेवंत रेड्डी का उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। रेवंत रेड्डी ने घोषणा की थी कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सचिवालय के दरवाजे आम लोगों के लिए खुले रहेंगे।

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, पहली कैबिनेट बैठक की
रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, पहली कैबिनेट बैठक की फोटोः सोशल मीडिया

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को हैदराबाद के एल.बी. स्टेडियम में शपथ लेने के बाद अपने मंत्रियों के साथ राज्य सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के फौरन बाद रेड्डी ने अपने मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और 11 अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

इससे पहले गुरुवार दोपहर को हैदराबाद के एल.बी. स्टेडियम में शपथ लेने के बाद राज्य सचिवालय पहुंचे रेवंत रेड्डी ने अपनी पत्‍नी के साथ पुजारियों के एक समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो पुरोहितों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। बाद में उन्होंने मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा लाई गई कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

रेवंत रेड्डी के कार्यभार संभालने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक सचिवालय में शुरू हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और 11 अन्य मंत्री शामिल हुए। इससे पहले, अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों ने रेवंत रेड्डी का उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद रेवंत रेड्डी ने घोषणा की थी कि सचिवालय के दरवाजे लोगों के लिए खुले रहेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और अद्वितीय डिजाइन से निर्मित नए सचिवालय परिसर का उद्घाटन इसी साल 30 अप्रैल को किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने छठी मंजिल पर अपने कक्ष में एक कुर्सी पर बैठकर परिसर का उद्घाटन किया था और कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर किया था।

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य सभी सचिवों और विभागों के प्रमुखों के कार्यालय वाले एकीकृत परिसर का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सचिवालय छह मंजिला इमारत है। सात लाख वर्ग फुट में बनी यह इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। हालांकि, सचिवालय परिसर में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी इस परिसर में जाने की इजाजत नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!