हालात

तेलंगाना सुरंग हादसा: रेस्क्यू टीम को 16 दिन बाद टनल से फंसे एक व्यक्ति का शव मिला, 7 लोगों के जीवन की आस बाकी

ध्वस्त सुरंग में फंसे आठ लोगों को निकालने के लिए दो सप्ताह से प्रयासरत बचाव दलों ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तेलंगाना में ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल’ (एसएलबीसी) की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग में फंसे आठ लोगों को निकालने के लिए दो सप्ताह से प्रयासरत बचाव दलों ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शव को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले, राज्य सरकार ने बचाव अभियान में केरल पुलिस के श्वान दस्तों को भी शामिल किया था और बचाव कर्मियों ने उन स्थानों पर खुदाई की जहां श्वान दस्तों ने मानव मौजूदगी का पता लगाया था। इन कुत्तों को लापता लोगों और शवों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, नौसेना तथा अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा