हालात

बिहार के जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया

पुलिस के मुताबिक, हनुमान चालीसा के पाठ से लौटते समय दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे से हमले में कुछ लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में 41 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया
बिहार के जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया फोटोः IANS

बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करते हुए इंटरनेट सेवा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच बढ़े तनाव के बाद एहतियातन यह फैसला लिया है।

पूरा मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में स्थित एक शिव मंदिर के समीप का है। यहां एक हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं का आरोप है कि जब वे शाम को वापस लौट रहे थे तो बलियाडीह गांव के बीच में पहुंचते ही उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत एक समुदाय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस आने के क्रम में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे से हमला किया गया। इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार और अन्य दो जख्मी हुए तथा इनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस संबंध में झाझा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 41 लोगों को नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

झाझा और जमुई में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक भी की गई है। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है और संबंधित इलाकों में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, आमजनों से शांति बनाए रखने एवं अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बारावफात के मौके पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लखनऊ से वाराणसी तक पुलिस अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत, होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट

  • ,
  • 'त्यौहारों से पहले महंगाई से ध्यान भटकाने वाले स्टंट में जुटी बीजेपी', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • IND vs SL: सोनल के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, दूसरी पारी में भी दो विकेट गंवाए, पारी से हार का खतरा

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में सात पुलिसकर्मी समेत आठ घायल