हालात

बिहार: छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट बैन

सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवानबाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापुजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलुस में जोर से डीजे बज रहा था। इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया। इसकी सूचना के तत्काल बाद प्रशासन और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।

मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने भी पहुंचकर लोगों को समझाया। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • PUC Certificate: गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट कितने दिन चलेगा? बदले नियम, किसे फायदा-किसे नुकसान

  • ,
  • 'समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता', राहुल ने मोदी पर कसा तंज, ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर की साझा

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट