हालात

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भी भड़का तनाव, जुलूस के दौरान पथराव में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात

कुरनूल के एसपी सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने सुनिश्चित किया कि जुलूस मस्जिद से आगे बढ़े। हालांकि कुछ दूर चलने के बाद जुलूस के आयोजकों ने डीजे की आवाज तेज कर दी, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। वीडियो फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली की तरह आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में भी शनिवार रात को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव हो गया, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पथराव में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

कुरनूल शहर के होलागुंडा इलाके में उस समय झड़प हो गई जब दो गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। परेशानी तब शुरू हुई, जब शाम को एक मस्जिद के सामने से जुलूस निकल रहा था। चूंकि यह मस्जिद में 'इफ्तार' और 'नमाज' का समय था, इसलिए नमाजियों ने जुलूस के दौरान तेज संगीत बजने पर आपत्ति जताई।

इस पर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई। दोनों गुटों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कुरनूल के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया और यह सुनिश्चित किया कि जुलूस मस्जिद से आगे बढ़े।

हालांकि कुछ दूर चलने के बाद जुलूस के आयोजकों ने डीजे की आवाज तेज कर दी, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने कहा कि उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध