हालात

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, हुई गर्भवती, प्रिंसिपल समेत 9 गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में स्कूल परिसर के अंदर 10वीं की एक छात्रा का गैंगरेप हुआ, जिससे पीड़ित गर्भवती है। इस वारदात के बाद स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, हुई गर्भवती

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा गर्भवती हो गई है। 14 अगस्त को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और चार आरोपी छात्रों समेत 9 को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक, पहले तो स्कूल प्रबंधन घटना को दबाए बैठा रहा, लेकिन घटना की जानकारी एसएसपी तक पहुंचते ही यह कार्रवाई की गई। इस बात का खुलासा भी तब हुआ, जब छात्रा गर्भवती हो गई।

बोर्डिंग स्कूल में इंटर में पढ़ने वाले दो और हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। कुछ दिन पहले पीड़ित छात्रा की तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई। बड़ी बहन ने स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद छात्रा को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद प्रबंधन मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया और छात्रा का गर्भपात कराने की भी कोशिश हुई। इस बीच छात्रा ने दून में रह रही अपनी चाची को यह बात बता दी। रविवार को दून पहुंचे छात्रा के परिजनों ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को मामले की जाकनारी दी। साथ ही बताया कि स्कूल प्रबंधन उनकी मदद नहीं कर रहा है। पीड़ित छात्रा स्कूल के ही हॉस्टल में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

खबरों के मुताबिक, इस घटना को लेकर पीड़ित छात्रा स्कूल प्रबंधन के पास कई दिनों से गिड़गिड़ाते हुए न्याय की गुहार भी लगा रही थी, लेकिन उसकी स्कूल प्रबंधन अनदेखी करता रहा। प्रबंधन की ओर से छात्रा को ही मुंह बंद रखने को कहा गया।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण की टीम भी स्कूल पहुंची और पीड़ित छात्रा से मुलाकात की। गैंगरेप के सभी आरोपी छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद