
खुफिया विभाग के इस इनपुट के बाद कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया विभाग से सरकार को मिली जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद कर दिए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
Published: undefined
सकाल टाइम्स के मुताबिक पुलिस के आदेश में कथित तौर पर कहा गया है कि आंतकवादी ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल, पैरा ग्लाइडर का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं। रिपोर्च के मुताबिक इनके निशाने पर भीड़ भाड़ वाली जगहें और वीवीआईपी हो सकते हैं। इतना ही नहीं इसके तहत कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद ड्रोन आदि पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined