
सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र की तलाशी के दौरान जिले की मेंढर तहसील के कसबलारी गांव में एक ठिकाने का पता लगाया। तलाशी दल को ठिकाने से एक आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। अधिकारियों ने कहा, ठिकाने के अंदर मिले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined