हालात

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार, दो दिनों में 7 लोगों का अपहरण, हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने 7 पुलिसकर्मियों के परिवार वालों का अपहरण किया है। जिसके बाद अधिकारियों ने यहां हाई अलर्ट जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार, दो दिनों में 7 लोगों का अपहरण

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने गुरुवार को स्थानीय पुलिसकर्मियों के 7 रिश्तेदारों को अगवा कर लिया, जिसके बाद अधिकारियों ने यहां हाई अलर्ट जारी किया है। खबरों के मुताबिक, गुरुवार शाम को आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के अरवनी इलाके के एक पुलिसकर्मी के बेटे जुबैर अहमद का अपहरण कर लिया। अरवनी से एक पुलिस अधिकारी के भाई आरिफ अहमद, कुलगाम के खारपोरा से एक पुलिसकर्मी के बेटे फैजान अहमद, कुलगाम के यारीपोरा से एक पुलिसकर्मी के बेटे सुमर अहमद राठेर और कुलगाम के काटापोरा से एक उप पुलिस अधीक्षक के भाई गौहर अहमद को अगवा किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को आतंकवादियों ने मिदूरा त्राल से एक पुलिसकर्मी के बेटे नासिर अहमद का अपहरण कर लिया।

Published: undefined

आतंकवादियों ने बुधवार को पुलवामा जिले के त्राल में पिंग्लिश गांव के एक स्थानीय पुलिसकर्मी रफीक अहमद राथर के बेटे असिफ अहमद का अपहरण कर लिया था। अपहरण की इन घटनाओं के बाद दक्षिण कश्मीर में अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी किया है।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के अगवा परिजनों को ढूंढ़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार की शाम को सुरक्षा बलों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जहां फैसला किया गया था कि अगवा हुए लोगों का पता लगाने के लिए शुक्रवार सुबह ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा