हालात

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता लगी हाथ! पिछले 24 घंटे में तीन मुठभेड़ में 7 आतंकी ढेर, दो पाकिस्तानी भी शामिल

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तीन एंटी टेररिज्म ऑपरेशन के तहत दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तीन एंटी टेररिज्म ऑपरेशन के तहत दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चटपोरा इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब में रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलिस ने कहा, कुपवाड़ा के चंडीगाम लोलाब इलाके के जंगलों में एक गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख के खुलासे पर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना के साथ मिलकर रविवार को ज्वाइंट एंटी टेररिज्म ऑपरेशन चलाया। ठिकाने की तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी रविवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा