
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आतंकवादियों ने बीजेपी नेता और नगर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, तीन अज्ञात आतंकवादियों ने त्राल नगर निगम के पार्षद राकेश पंडिता पर उस समय गोलीबारी की जब वह त्राल पाइन में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। पंडिता ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोस्त की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Published: undefined
गोली लगने के बाद राकेश को पास के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गई है। आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
Published: undefined
पुलिस ने कहा कि पंडिता श्रीनगर में एक सुरक्षित आवास में रह रहे थे और उन्हें दो व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) प्रदान किए गए थे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined