
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बृहस्पतिवार को सेना ने एक संदिग्ध खेप बरामद की। आशंका है कि यह खेप ड्रोन से गिराई गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह खेप सुबह के समय खारी गांव के चक्कन दा बाग इलाके में रंगर नाला और पुंछ नदी के बीच गिराई गई थी।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि सेना को एक बैग मिला जिसमें दर्जनों कारतूस थे। साथ ही एक पीले रंग का टिफिन बॉक्स भी बरामद हुआ जिसके बारे में संदेह है कि वह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हो सकता है।
उन्होंने बताया कि विस्फोट के खतरे की आशंका को देखते हुए सबसे पहले बम निरोधक दस्ते ने बैग की जांच की।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined