
दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में आग लगने के बाद एक युवक का शव लिफ्ट के अंदर मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप (25) के रूप में हुई है।
Published: undefined
पुलिस, दमकल और आपदा मोचन बल के कर्मियों के संयुक्त तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान शव लिफ्ट के अंदर मिला। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 44 मिनट पर पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।
Published: undefined
बयान में कहा गया, यह विशाल मेगा मार्ट का आउटलेट है। आग इमारत की दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined