
राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला किया
मोदी, संघ और इनके लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता
मोदी, शाह, भागवत के चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है
मोदी चाहे जितनी पुलिस बुला लें, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जाने पर बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जितनी चाहे पुलिस बुला ले और नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर ले, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने युवाओं से अपना विरोध जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है और संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त देना सुनिश्चित करेगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, आरएसएस और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूं। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल इस कहानी के खलनायक हैं। वे अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है।’’
उन्होंने पीएम मोदी को सीधी चुनौती देते हुए कहा, मोदी जी, चाहे जो कर लो, चाहे सारी पुलिस बुला लो, दस हजार, बीस हजार जितनी चाहो उतनी पुलिस बुला लो और सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लो, सभी युवाओं को गिरफ्तार कर लो, हम सबको गिरफ्तार कर लो, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इसे भी पढ़ेंः सत्ता की तानाशाही के खिलाफ गूंज उठी है रणभेरी, अब अंत ज्यादा दूर नहीं
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘घबराइये मत, हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जिस जानकारी की जरूरत है, वह उनके पास पहले से मौजूद है। राहुल गांधी ने कहा कि वे संविधान की रक्षा करेंगे और देश की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे। उन्होंने पिछले 10-15 वर्षों में देश के साथ जो कुछ हुआ है, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देने का संकल्प भी जताया।
राहुल गांधी ने युवाओं की सराहना करते हुए उनसे अपना विरोध जारी रखने की अपील की और कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि मौजूदा सरकार और संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
इसे भी पढ़ेंः 'मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंटा, BJP-RSS की ‘कायरता’ खुलकर सामने आई', खड़गे का आरोप
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए