हालात

दिल्ली का हाल बाढ़ से अभी भी बेहाल! ITO, राजघाट और शांति वन समेत कई इलाके पानी-पानी

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी जमा हो गया है।

दिल्ली का हाल बाढ़ से अभी भी बेहाल।
दिल्ली का हाल बाढ़ से अभी भी बेहाल। फोटो: सोशल मीडिया

बाढ़ से दिल्ली का हाल अभी भी बेहाल है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से अभी भी शहर में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। पॉश इलाकों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ITO, राजघाट और शांति वन इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इन इलाकों में पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी जमा हो गया है। यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर पर है। धीरे-धीरे पानी कम होने लगा है। माना जा रहा है रविवार तक वॉटर लेवल 206 मीटर तक रह जाएगा। लेकिन इस बीच बारिश हुई या फिर हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया तो फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है।

राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है। गुरुवार शाम से सुप्रीम कोर्ट के बाहर काफी पानी जमा हो गया। सुबह होते होते बाढ़ का पानी, आईटीओ और राजघाट तक फैल गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के पास रेगुलेटर खराब होने और राजघाट के पास नाला बैक मारने से पानी भरा। शहर में पानी भरने का असर याताय पर पड़ा है। ईस्ट दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। यमुनापार के लोगों को काफी घूम कर आना पड़ रहा है। ऐसे में की स्थिति भी बन रही है। लोग मेट्रो से आना पंसद कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में रोज 60 लाख से ज्यादा लोगों ने मेट्रो में सफर किया है।

दिल्ली में बढ़ के बीच मौसम विभाग ने परेशानी करने वाली खबर दी है। आईएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज बारिश को लेकर आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। येलो अलर्ट मध्यम बारिश के लिए जारी किया जाता है। ऐसे में बाढ़ के अलावा यह बारिश अन्य जिलों में भी जलभराव की स्थिति पैदा कर सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम