हालात

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा! लगातार तीसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 49 मरीजों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,528 नए मामले आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Satyam Dubey

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन देश में 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,528 नए मामले आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले केरल में सामने आए हैं। केरल में 2 हजार 871 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2 हजार 839 मामले, महाराष्ट्र में 2 हजार 382 मामले, तमिलनाडु में 2 हजार 340 मामले और कर्नाटक में 1 हजार 374 मामले सामने आए हैं।

इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 20,044 मामले आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसी अवधि में 56 लोगों की मौत के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या 5,25,660 हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Jul 2022, 10:31 AM IST

  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस