हालात

नेपाल ने फिर दिखाई आंख, भारतीय क्षेत्र को अपना दिखाने वाले मानचित्र का प्रतिनिधि सभा ने किया समर्थन

बीते दिनों नेपाल द्वारा नए राजनीतिक मानचित्र में लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दिखाए जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 28 मई को कहा था कि वह नेपाल के साथ सीमा के मुद्दे को पारस्परिक सम्मान के आधार पर विश्वास के माहौल में सुलझाना चाहता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

नेपाल की प्रतिनिधि सभा ने देश के नए और विवादित नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। नेपाली मीडिया के अनुसार, भारत के साथ सीमा गतिरोध के बीच इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है।

Published: undefined

प्रधानमंत्री के पी ओली के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने इस संविधान संशोधन विधेयक को नेपाल की संसद में पेश किया, जिसका प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और मधेसी-आधारित पार्टियों ने समर्थन कर दिया। इसके बाद अब इस विधेयक को संसद में पारित कराने का रास्ता साफ हो गया है। नेपाल के संसदीय कार्यमंत्री शिवमया तुंबांगफे ने 30 मई को देश के नक्शे को अपडेट करने और संविधान में संशोधन करने के लिए संसद में चर्चा के लिए विधेयक पेश किया था।

Published: undefined

बीते दिनों नेपाल द्वारा देश का एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी कर लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दिखाए जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 28 मई को कहा था कि वह नेपाल के साथ सीमा के मुद्दे को हल करने के लिए पारस्परिक सम्मान के आधार पर विश्वास के माहौल में मुद्दे को सुलझाना चाहता है। यह इलाके भारतीय क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं।

Published: undefined

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 8 मई को उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे को चीन में कैलाश मानसरोवर मार्ग से जोड़ने वाली एक नई सड़क का उद्घाटन करने के बाद नेपाल ने इसका विरोध किया था और क्षेत्र में सुरक्षा चौकी लगाने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही नेपाल द्वारा नया मानचित्र जारी कर एक नए विवाद को जन्म दिया गया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा