हालात

‘आमदनी का मीटर’ बंद हो गया है, सरकार बहरी बनी हुई है: राहुल गांधी ने ऑटो चालकों की हालत पर सत्ता को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि सीएनजी से एलपीजी तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर सीधा वार है। आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है- कल की रोटी कहां से आएगी?

‘आमदनी का मीटर’ बंद हो गया है, सरकार बहरी बनी हुई है: राहुल गांधी ने ऑटो चालकों की हालत पर सत्ता को घेरा
‘आमदनी का मीटर’ बंद हो गया है, सरकार बहरी बनी हुई है: राहुल गांधी ने ऑटो चालकों की हालत पर सत्ता को घेरा फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले ऑटोरिक्शा चालकों के साथ अपनी बातचीत का वीडियो साझा करते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। ऑटो चालकों की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘आमदनी का मीटर’’ रुक गया है, ‘‘महंगाई का ब्रेक फेल हो गया है’’ और सरकार बहरी बनी हुई है।

Published: undefined

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘हम तो तबाह हो गए हैं और हमारी बात सुनने वाला कोई नहीं’। कल दोपहर के खाने पर एक ऑटोरिक्शा चालक भाई ने यह बात कही थी। इस एक वाक्य में देश के लाखों गरीबों की पूरी कहानी आ गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आमदनी का मीटर बंद। महंगाई का ब्रेक फेल। सरकार-जिसका काम लोगों की बात सुनना है- अब भी बहरी बनी हुई है।’’

Published: undefined

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘सीएनजी से एलपीजी तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर सीधा वार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बढ़ती महंगाई के बीच, मोदी जी सलाह देते हैं- ‘सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।’ लेकिन, सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ माने जाने वाले लोग ही आज महंगाई के बोझ तले दबे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है- कल की रोटी कहां से आएगी?’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट क्षेत्र के टोडरमल पार्क इलाके में ऑटो चालकों के एक समूह से बातचीत की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि वह संसद में उनकी समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने चालकों के साथ भोजन किया और बढ़ती महंगाई के बीच आजीविका चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में उनकी बातें सुनीं। बातचीत के बाद राहुल गांधी एक ऑटोरिक्शा चालक की वर्दी पहनकर बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इसके बाद वह एक ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से चले गये।

Published: undefined