हालात

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के फिर बिगड़े बोल, CAA के खिलाफ प्रदर्शन वाले बुध्दिजीवियों को बताया शैतान और कीड़ा

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएए को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं वह शैतान और कीड़ा हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी देश के लोगों को इस बारे में समझाने के बजाए अपने बयानों से लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा, “जो बुध्दिजीवी नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं वह शैतान और कीड़ा हैं।”

Published: 18 Jan 2020, 12:01 PM IST

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिलीप घोष ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, “नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जिस तरह उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों को गोली मारी गई, उसी तरह वह बंगाल में भी अराजक तत्वों को कुत्तों की तरह गोली मारेंगे।”

Published: 18 Jan 2020, 12:01 PM IST

उन्होंने आगे कहा था, “अगर हम सत्ता में आए तो देश विरोध लोग जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनको लाठियों से मारेंगे, गोली मारेंगे और जेल भेजेंगे।” उन्होंने आगे कहा था, “जो लोग संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे है क्या ये उनके पिता की संपत्ति है। प्रदर्शनकारी टैक्स देने वालों के पैसों से बनी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान कैसे पहुंचा सकते हैं। उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक सरकार ने देश विरोधी तत्वों पर गोली चलाकर बिल्कुल सही किया।” हालांकि प्रदर्शनकारियों को कुत्ते की तरह गोली मारने वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ दो और एफआइआर दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष बोले- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को गोली मार देंगे

Published: 18 Jan 2020, 12:01 PM IST

यही हाल बीजेपी शासत दूसरे राज्यों में देखने को मिल रहा है। योगी सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में आयोजित रैली में विवादित बयान देते हुए कहा था मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा। उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा था कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो। जब रघुराज सिंह विवादित बयान दे रहे थे उस दौरन उनके साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा गाड़ दूंगा

Published: 18 Jan 2020, 12:01 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 18 Jan 2020, 12:01 PM IST