हालात

कोरोना के कहर के बीच दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानें कब तक राजधानी में जारी रहेगी पाबंदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। राजधानी में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच एक बार फिर केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। यानी 17 मई तक दिल्ली में पाबंदी जारी रहेगी। राजधानी में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा, “हमने अपने मेडिकल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए और विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के लिए लॉकडाउन अवधि का उपयोग किया है। दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार हुआ है। अब हमें अस्पतालों से पैनिक या एसओएस कॉल नहीं मिल रहे हैं।”

सीएम ने बताया कि 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से घटकर 23 फीसदी हो गया है।

कैट ने 6 मई, को दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों से परामर्श करने के बाद दिल्ली में लॉकडाउन आगे बढ़ाने की मांग की थी। दिल्ली में इस बार लॉकडाउन और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। कैट ने कहा कि, वर्तमान में दिल्ली में जिस तरह से लॉक डाउन किया जा रहा है वो काफी चिंताजनक है। दिल्ली में बिना किसी चेकिंग के लोगों की सड़कों पर आवाजाही पूर्व की तरह जारी है। किसी भी लॉक डाउन में न केवल दुकानों बल्कि आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों को बंद रखा जाना जरूरी है।

दिल्ली की सभी सीमाओं पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति या वाहन को सख्त जाँच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश देना चाहिए। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस स्टेंड्स पर सख्त सतर्कता की आवश्यकता है। दिल्ली में कोविड की श्रृंखला को तोड़ने के लिए जब तक इन कदमों को प्रभावी तरीके से नहीं उठाया जाएगा तब तक कोरोना श्रंखला को तोडना मुश्किल है।

कैट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रखते हुए कहा है कि, जिस तरह उन्होंने अन्य क्षेत्रों के लिए वित्तीय एवं अन्य सहायताओं की घोषणा की है उसी प्रकार दिल्ली के व्यापारियों को भी वित्तीय सहायता दिया जाना बेहद जरूरी है।

दिल्ली में पिछले तीन हफ्ते से दुकानें और बाजार बंद हैं और व्यापारियों को पैसे की कोई आमदनी नहीं है जबकि परिवार की आवश्यकताओं और व्यापार में कर्मचारियों के वेतन, बिजली के बिल, पानी के बिल, संपत्ति कर, ईएमआई के भुगतान, ऋणों पर ब्याज आदि के रूप में व्यापारियों द्वारा धन का खर्चा लगातार जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 May 2021, 12:20 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल