हालात

सीएम योगी की रैली में नजर आया अखलाक लिंचिंग का मुख्य आरोपी, पहली कतार में बैठकर लगा रहा था ‘योगी-योगी’ के नारे

सीएम योगी आदित्यनाथ की बिसाहड़ा गांव की रैली विवादों के घेरे में आ गई है। इस रैली में अखलाक लिंचिंग के मुख्य आरोपी विशाल सिंह के आगे की पंक्ति में बैठा हुआ था। इस रैली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विशाल सिंह बीजेपी के लिए नारेबाजी करता हुआ दिख रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के बिसहड़ा गांव में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में अखलाक लिंचिंग केस का मुख्य आरोपी विशाल सिंह अगली कतार में नजर आया। इस रैली में अखलाक मर्डर केस का आरोपी पुनीत भी नजर आया। यह रैली रविवार को आयोजित की गई थी।

सीएम योगी की रैली का वीडियो भी सामने आया है। जहां अखलाक की हत्या का मुख्य आरोपी विशाल सिंह सहित चार लोग रैली में सबसे आगे खड़े थे और सीएम योगी की भाषण सुनकर नारेबाजी और ताली बजा रहे थे। विशाल सिंह और पुनीत इस समय जमानत पर हैं। विशाल पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या की कोशिश) का मुकदमा दर्ज है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है और आरोपियों पर आरोप तय किया जाना अभी बाकी है। मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। वहीं अखलाक हत्या मामले में पुनीत का नाम एफआईआर में नहीं था लेकिन घटना के तीन महीने बाद अखलाक की बेटी शाइस्ता के बयान के आधार पर पुनीत को गिरफ्तार किया गया था।

बता दें 55 साल के मोहम्मद अखलाक को भीड़ ने घर से निकालकर हत्या कर दी थी। भीड़ को अखलाक के ऊपर गौहत्या का शक था जिसके बाद उसकी पीटाई कर दी थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था जिसके चलते अखलाक के परिवार को गांव छोड़कर जाना पड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Apr 2019, 1:01 PM IST

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा